April 19, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

अग्लाड यमुना घाटी विकास मंच ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बूढ़ी दिवाली मनाई।

    अगला यमुना घाटी विकास मंच के तत्वाधान में बूढ़ी   दिवाली का                       आयोजन जीरो प्वांइट पर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जौनपुर, जौनसार व रंवाई घाटी के लोगों सहित स्थानीय लोगों ने बग्वाल पर पर प्रतिभाग किया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष शूरवीर रावत ने कहा कि जब श्रीराम भगवान रावण का संहार कर अयोध्या लौटे थे तो इस क्षेत्र में एक माह बाद इसका पता चला तब से एक माह बाद यहां पर बग्वाल पर्व मनाया जाता है। बग्वाल चार से पांच दिनों से मनाई जाती है कही दो दिन मनाई जाती है।
वही प्रकाश राणा ने कहा की अगलाड़ यमुना घाटी के लोग जो मसरी में निवास करते है उनके लिए बग्वाल पर्व का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में पुरूष व महिलाएं भाग लेती हे व पूरे उत्साह के साथ बग्वाली पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर आग जलाई जाती है व उसकी पूजा अर्चना के बाद भेलो खेले जाते है व जमक र नृत्य किया जाता है इस मौके पर विशेष पकवान बनाये जाते है जिसमें पकाड़ी, अस्के, आदि प्रमुख है वहीं बिरूडी फेंकी जाती है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के आयोजन का मुख्य उददेश्य है कि जो लोग गावं छोड कर शहर में आ गये है वे यहां आकर बग्वाल मनाये व अपनी संस्कृति से जुडे रहे। यह पर्व कैंपटी मार्ग पर मनाया जाता है जिसमें पर्यटक भी इस पर्व का आनंद लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां देश में मनाई जाने वाली दीपावली में पटाखे फोंडे जाते है जिससे वातावरण दूषित होता है लेकिन यहां पर पटाखे नहीं फोडे जाते बल्कि सभी लोग लोक संगीत का आनंद लेते हैं। इस मौके पर भाजपा नेत्री मीरा सकलानी ने कहा कि दीपावली के एक माह बाद मंगशीर की दीपावली मनाई जाती है व मसूरी में इसका आयोजन करते है ताकि यहां रहने वाले सभी जौनपुर, जौनसार व रंवाई की महिलाए व पुरूष पांरपरिक वेशभ्ूाषा में आते हैं व पूरे उत्साह में इंज्वाय करते है। उन्होंने कहा कि जौनपुर जौनासर के युवा अपनी संस्कृति से जुडे रहते है व सभी पर्वों पर महिलाए अपनी पारंपरिक वेशभुूषा पहनती है वहीं यहा पर पलायन नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश मंहामंत्री गोदावरी थापली, उपेंद्र थापली, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सुरेंद्र रावत, सूरत सिंह रावत, रणवीर कंडारी, जय प्रकाश राणा, विरेंद्र राणा, केडी नौटियाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नर्मदा नेगी, अमित गुप्ता, रमेश खंडूरी, नवीन भटट, राजीव अग्रवाल, भगवान सिंह धनाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *