Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

माल रोड पर अब पर्यटक कर सकेंगे गोल्फ कार्ट कार की सवारी।

सुनील उनियाल:

मसूरी।

मसूरी की माल रोड पर साइकिल रिक्शा के स्थान पर अब गोल्फ कार्ट का संचालन शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के साथ ही मजदूर संघ के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रथम चरण में माल रोड पर चार गोल्फ कार्ट चलाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही इसका संचालन मजदूर संघ द्वारा किया जाएगा और मजदूरों को गोल्फ कार्ट कार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसको लेकर मजदूर संगठन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी अनामिका सिंह ने कहा कि गोल्फ कार्ट के संचालन से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा ही इसका संचालन किया जाएगा पहले चरण में दो प्रशिक्षक इसका प्रशिक्षण देंगे।इस मौके पर मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि गोल्फ कार्ट आने से मजदूरों को नया रोजगार मिलेगा और साइकिल रिक्शा भी समाप्त हो जाएगी जिससे शहर मैं आने वाले पर्यटकों को उसका लाभ मिलेगा।इसके लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मनमोहन सिंह मल्ल, मोहन पेटवाल जगजीत कुकरेजा, रजत अग्रवाल , गबर सिंह,सहित मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।