Recent Posts

August 1, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मंत्री गणेश जोशी ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

सुनील उनियाल/
मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी नगर पालिका चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताआंे का आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्य करें।
कुलड़ी स्थित चुनाव कार्यालय के उदघाटन के मौके पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा व कहा कि भाजपा की चेयरमैन की प्रत्याशी व सभासदों की जीत के लिए हर कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करे। उन्होेंने कहा कि मीरा सकलानी मसूरी में चुनाव लड़ रही सभी प्रत्याशियों में सुयोग्य है जिनके परिवार में राजनीति का लंबा अनुभव रहा है जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि ओपी उनियाल के पालिकाध्यक्ष पद से हटने के बाद नगर पालिका भ्रष्टचार का अडडा बन गई जिसका परिणाम पूरा शहर भुगत रहा है। आज लोग बदलाव चाहते हैं, भाजपा पार्टी की विशेषता है कि एक साधारण कार्यकर्ता को कहीं भी बड़ी जिम्मेदारी दे देती है, पार्टी ने मीरा पर भरोसा जताया वह पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जताया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मीरा को बाहर का कह रहे है जो निराधार है, जबकि मीरा की शिक्षा यहीं हुई उनके बच्चों की शिक्षा यहीं हुई। उन्होंने आहवान किया कि इस बार अध्यक्ष पद सहित सभासदों को भी जिताना है ताकि ट्रिपल इंजन की सरकार बन सके ताकि मसूरी के विकास की गति तेज हो सके। उन्होंने कहा कि मीरा सकलानी मसूरी की सफल अध्यक्ष साबित होगी। इस मौके पर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा सकलानी कैतुरा ने कहा कि जो भरोसा पार्टी, मसूरी मंडल व मंत्री जोशी ने जताया उस पर खरी उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शन में कार्य करना है, यह चुनाव मीरा सकलानी का नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव है कमल के फूल का चुनाव है। चुनावी मैदान पर होने पर बाहरी बताया जा रहा है जबकि वह निकटवर्ती जौनपुर की निवासी है, मसूरी में शिक्षा हुई मेरे बच्चों की शिक्षा हुई व मसूरी के हर कार्य में शामिल रही हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सक्षम है, लेकिन जब पार्टी निर्णय लेती है तो हर पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हो जाता है उन्होंने मंत्री जोशी से लंढौर पार्किंग की समस्या का समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि मसूरी में पार्टी में समक्ष नेतृत्व है जिनका मार्ग दर्शन भाजपा की जीत को रोक नहीं सकता। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व कहा कि इस बार भाजपा अध्यक्ष पद ही नहीं सभासदों को जिताने में भी सफल होगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर संपर्क करना होगा। अंत में मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र रावत, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, धर्मपाल पंवार, अनीता पुंडीर, अरविंद सेमवाल, गुड मोहन, भरत कुमाई, विजय बिंदवाल, विजय रमोला, सहित भाजपा के सभासद प्रत्याशी मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *