पूर्व सभासद भरोसी रावत ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
सुनील उनियाल/ मसूरी/ नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान से पहले कांग्रेस को झटका लगा है शहर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद भरोसी रावत ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है भरोसी रावत ने कहा नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी बनने की सहमति के बाद उनका नाम हटाकर किसी अन्य को टिकट दे दिया जिस कारण उन्होंने यह फैसला किया।