शहर के विकास की गति को तेज करने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा=मीरा सकलानी।
सुनील उनियाल/
मसूरी।
नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पत्रकारों बातचीत में बताया कि मसूरी की जनता से चुनाव में जो भी वादे किए है उनको सरकार की मदद से पूरा करने के लिए प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा , कहा पिछले पांच सालों में शहर के विकास का पहिया पूरी तरह से ठप्प हो गया था लेकिन शहर के विकास की गति को तेज करने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा ।चुनाव जीतने के बाद नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि चुनावी संकल्प पत्र में उन्होने जो वादे जनता से किए है उनको क्रमबद्व तरीके से पूरा करने के लिए काम किया जाएगा , उन्होने बताया कि पूर्व में नगर पालिका की संपत्ति को खुर्द बुर्द किए गए चिकित्सालयों इसमें लाइब्रेरी , सैंट मैरी , लंढौर को फिर से शुरु करने के प्रयास किया जाएगा, मसूरी में केंद्र एवं राज्य सरकार की आवासीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए काम किया जाएगा, अटल आवास योजना का लाभ लोगों को कैसे मिले इस पर काम किया जाएगा , निर्बल वर्ग के लिए आवासीय कालोनियों को कैसे विकसित किया जाएगा उस पर काम किया जाएगा , नगर पालिका के कर्मचारियों के जीर्णशीर्ण आवासों को ठीक किया जाएगा, कर्मचारी पालिका की रीढ़ है उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा, शहर में वन टाइम सैटलमेंट , एमडीडीए के सहयोग से भवन निर्माण मानचित्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिए सरकार के सहयोग से काम किया जाएगा , शहर के एमपीजी काँलेज में छात्र-छात्राओं को रोजगार परक विषय शुरु करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा, बताया कि शहर में वेंडर जोन, लंढौर को हेरिटेज बाजार बनाने के लिए क्रमबद्व तरीके से काम किया जाएगा , कहा शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने के लिए काम करने वाले पर्यावरण मित्रों की समस्या का समाधान किया जाएगा, उनकी आवासीय समस्या को दूर किया जाएगा, संविदा पर्यावरण मित्रों को प्रतिदिन पांच सौ रुपये दिया जाएगा । उन्होने कहा कि महिला स्वरोजागर को बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा, कहा रिक्शा चालकों की समस्या का समाधान किया जाएगा, शहर में सरकार की मदद से छोटी -छोटी पार्किंग को विकसित करने के लिए काम किया जाएगा, बताया कि टाउन हाँल को स्थानीय लोगों के लिए संचालित करने के लिए व्यवस्था बनाने के लिए संबंधित विभाग के साथ मिलकर नीति बनाई जाएगी।