नाबालिक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया।
सुनील उनियाल/
मसूरी। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप अभियान के अंतर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए उन्हें यथाशीघ्र ढूंढने हेतु निर्देशित किया गया है।
गत रात्रि को हिमानी गुप्ता ने टेलीफोन से सूचना दी की मेरी बहन जिसकी उम्र 14 वर्ष है जो मसूरी में अपने नानी के यहां रहती है घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है। इस सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया व संभावित स्थानों पर तलाश हेतु अलग-अलग टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा काफी प्रयासों के पश्चात उक्त नाबालिक को जेपी बैंड के पास बरामद कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।वो अपने घर वालों से किसी बात से नाराज होकर घर से चली गयी थी। युवती द्वारा अपने साथ किसी भी अपराधिक घटना के घटित होने से इंकार किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक संदीप कुमार कोतवाली मसूरी, कांस्टेबल नितिन पंवार, होमगार्ड सुभाष, होमगार्ड अंकित तोमर, होमगार्ड पवन कोतवाली मसूरी थे।