Recent Posts

September 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड के चर्चित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पद से दिया इस्तीफा, भावुक हुए मंत्री

सुनील उनियाल/   देहरादून_ उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब राज्य के चर्चित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी उन्होंने यह घोषणा एक भारी प्रेसवार्ता के दौरान की जहां उनके चेहरे के भाव उनके मन की स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शा रहे थे, प्रेस वार्ता के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने बेहद सयमित शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वे  अपने इस्तीफा का पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देने के  लिए रवाना हो रहे है हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफये के पीछे के कारण को विस्तार से नहीं बताया, लेकिन  उनके शब्दों से यह साफ झलक रहा था कि वे अंदर से बेहद आहत है।

المزيد من القصص