April 19, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में इस्तीफा मांगा।

सुनील उनियाल/

मसूरी। कांग्रेस की मसूरी विधानसभा प्रभारी डा. सोनिया आनंद रावत ने प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्तीफा देने की मांग की। मंत्री जोशी आय से अधिक का मामला चल रहा है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री उनका संरक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम जनता में मंत्री गणेश जोशी के भ्रष्टाचार चर्चा जोरो पर है, गणेश जोशी ने अनेक संपत्ति एकत्र की है तथा वह भू माफिया बने हैं। उन्हें स्तीफा देना चाहिए, मसूरी में यमुना पेयजल योजना में भ्रष्टाचार किया गया, अभी तक पानी नहीं मिल पा रहा है अस्पतालों की दशा खराब है ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद विकास कार्य ठप्प हो रखे हैं। उन्हें जनता के प्रतिनिधि बनने का कोई अधिकार नही है, सैन्य धाम जो 49 करोड़ की लागत से बनाया जाना था अब वह सौ करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो सेना के जवान देश की रक्षा कर रहे है, उनके सैन्य धाम में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस पांचवे धाम को बदनाम कर रख दिया। जनता से झूठे वादे करना छोड दे जनता अब उनके कारनामों को समझ चुकी है। सड़कों के बुरे हाल है, मसूरी में अवैध निर्माण की बाढ आ रखी है, विकेश नेगी ने जो आरोप लगाये उनका जबाब देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व शहर कांग्रेेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार व उसके मंत्री पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, प्रदेश सरकार तीन साल का जश्न मना रही है, प्रदेश में महिला अपराध बढे, पलायन बढा, अंिकता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी बढी इसका जश्न मनाया जा रहा है। प्रदेश के काबीना मंत्री ने सदन में जो ज्ञान बांटा उसका जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहाकि अगर प्रदेश सरकार मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करेंगे। मंत्री जोशी के खिलाफ कैबिनेट ने भ्रष्टाचार की जांच को दबा दिया गया, गलोगी का कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका लगातार रोड बंद होने से यातायात बाधित हो रहा है, रितु खंडूरी, सुबोध उनियाल के खिलाफ कार्यवाही न किया जाना सरकार की सत्ता के नशे को दर्शाता है जनता 2027 में इसका जबाब देगी। इस मौके पर दर्शन रावत, प्रताप पंवार, मुलायम सिह आदि मौजूद रहे।

 

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *