Recent Posts

September 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

शहीदी दिवस पर भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद किया।

सुनील उनियाल/ मसूरी_शहीदी         दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक पर इप्टा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया व भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की शहादत को याद किया गया।
शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित शहीद दिवस पर इप्टा ने कार्यक्रम आयोजित किया व भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भगत सिंह राजगुरू व सुखदेव की शहादत को याद करते हुए कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया व हंसते हंसते  सूली पर चढ़ गये। आज हम जो खुले में सांस ले रहे है यह उनकी बदौलत है। ऐसे महान क्रांतिकारियों को हमेशा याद किया जाना चाहिए व इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर देवी गोदियाल ने कहा कि भगत सिंह का उददेश्य देश को आजाद कराने के साथ ही समाज में वर्गभेद को कम करना था। उनके विचारों को आगे बढाया जाना चािहए। वहीं इप्टा की सचिव ममता राव ने शहीद दिवस पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि इप्टा हर साल भगत सिहं का दिवस मनाते आ रहे है, उन्होंने भगत सिंह चौक के सौदर्यीकरण करने के लिए पािलकाध्यक्ष मीरा सकलानी व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से मांग की कि शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढावा देने के लिए पूर्व के पालिकाध्यक्ष ने जो स्थान देने की घोषणा की थी वह इप्टा को उपलब्ध कराया जाय। इस मौके पर सुधीर डोभाल ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि आज तक शहीद भगत सिंह को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने कहाकि भगत सिंह राजगुरू व सुखदेव की जीवनी पाठयक्रमों में शामिल की जानी चाहिए ताकि आने वाली पीढी को उनके बलिदान के बारे में जानकारी मिल सके। इस मोके पर पालिका सभासद सचिन गुहेर, भरत सिंह चौहान, स्मृति हरि, असलम खान, मनीष कुकसाल, जय प्रकाश राणा, मनोज टम्टा, नागेंद्र उनियाल, बिजेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

oplus_0
oplus_0

المزيد من القصص