Recent Posts

September 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन का कुंज भवन स्थित सब स्टेशन सील, किताब घर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हुई ठप्प।।

मसूरी_उत्तराखंड पावर कारपोरेशन का कुंज भवन स्थित सबस्टेशन सील कर दिया है जिससे आसपास के क्षेत्र शटडाउन होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि नगर पालिका का यूपीसीएल पर लगभग 24 करोड़ का संपति कर बाकी है वही कुंज भवन सबस्टेशन पर दो लाख पांच हज़ार का संपत्ति कर बकाया होने के कारण उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

यूपीसीएल के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि पालिका के संपति कर बकाया होने के कारण उनके द्वारा कार्रवाई की गई है, उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही इसका समाधान निकाला जाएगा। वहीं शीघ्र ही शट डाउन बहाल कर दिया जाएगा। 

المزيد من القصص