मसूरी देहरादून रोड पर ट्रक खाई में गिरा, तीन व्यक्ति हुए घायल।
मसूरी देहरादून रोड पर गज्जी बैंड के निकट एक ट्रक खाई में गिरने से घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार तीन व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 8:00 बजे ट्रक संख्या UK17CA4014 देहरादून से मसूरी सीमेंट लेकर आ रहा था , गज्जी बैंड के पास चालक द्वारा ट्रक को बैक करते हुए अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया।