भाजपा मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया।
सुनील उनियाल/ मसूरी_ भाजपा मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व पार्टी झंडे के साथ पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो भारत के विकास के लिए संकल्पित है तथा उसने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत कम समय में देश वासियों को अपने विचारों से जोड़ा व आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा केंद्र सहित कई राज्यों में भाजपा सत्ता में है। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन छह अप्रैल 1980 में बनाई गई व उससे पहले जनसंघ के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि जिस उददेश्य से भाजपा का गठन किया गया वह उसमें लगातार सफल हुई है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद किया व उन्हें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्हांेने कहा कि भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा पूरे देश में लगातार आगे बढ रही है व प्रधानमंत्री मोदी व अध्यक्ष जेपी नडडा के नेतृत्व में पार्टी गरीबों के हित में कार्य कर रही है व सबका विकास सबका विश्वास के नारे के बल पर लगातार आगे बढ रही है। उन्हांेेने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जनहित में अनेक ऐसे निर्णय लिये जो आज तक किसी ने नहीं लिए वहीं भाजपा में पार्टी के कार्यकर्ता को जो सम्मान है वह दूसरे दलों में नहीं है। इस मौके पर भाजपा मंहामंत्री कुशाल राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सतीश ढौडियाल, बिजेंद्र भंडारी, उज्जवल नेगी, गुडमोहन राणा, सुरेश गोयल, मनीष कुकसाल, जसोदा शर्मा, अनीता धनाई, सुनील रतूड़ी, कुणाल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.