April 17, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी मसूरी ने अंबेडकर चौक पर सामान समारोह का आयोजन किया।

सुनील उनियाल/              मसूरी _

oplus_0
oplus_0

भारत रत्न  डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी मसूरी ने मालरोड स्थित अंबेडकर चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन किया ,जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, मेधावी छात्रों व पर्यावरण मित्रो को प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहाकि डा. भीमराव अंबेडकर ने जिन बातों का उल्लेख अपने विचारों में किया उनको धरातल पर लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, उनका स्मारक बनाया गया, उनके जन्म स्थल को संवारने का कार्य किया, उनके समाधि स्थल को संवारने का कार्य किया, लंदन में उनके नाम पर शिक्षण संस्थाओं को सवारने का कार्य किया लेकिन जिन लोगों ने साठ साल तक उनके नाम पर राज किया उन्होंने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहाकि देश को आगे बढाने के लिए उनके विचारों को आत्मसात करें ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे। उन्होंने इस मौके पर सम्मानित होने वाली विभूतियों का सम्मान कर उनको बधाई दी। उन्हौने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बाबा साहेब को केवल उनकी जयंती पर याद किया जाता है, वास्तव में उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके  प्रति  सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने महिलाओं के सम्मान की बात की, सामाजिक भेद भाव को दूर करने की बात की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया उनसे बहुत  कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहाकि डा. अबेडकर शिक्षा, संगठित व संघर्षशील होने की बात करते थे, उन्होंने बचपन से संघर्ष देखा व किया व उसे ही लक्ष्य बनाया व उसके लिए जीवन भर प्रयास किया। उनकी बदौलत देश को संविधान मिला जिसके तहत देश चल रहा है। आज उनकी विचारधारा को आगे बढाने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकायक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, विशाल बिरला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर पांच विभूतियों पदमश्री माधुरी बड़थ्वाल, डा. खजान सिंह चौहान, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी, डा. ज्योति मारवाह, रमेश चमोली को डा. भीमराव अंबेडकर फैलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं डा. यतेंद्र सिंह व डा. अरविंद राणा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर चालीस पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के 31 छात्र छात्राओं को छात्रवृति दी गई। कार्यक्रम का संचालन जगजीत कुकरेजा व निमेष डंगवाल ने किया व अंत में अग्रवाल महासभा के संरक्षक धनप्रकाश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, बबीता मल्ल, रूचिता गुप्ता, अमित भटट, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, रणवीर कंडारी, जसबीर कौर सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों व विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मालरोड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे व उन्हें मार्ल्यापण किया व कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को जंयती की बधाई दी व कहा कि आज देश में उनके विचारों को आगे बढाने की जरूरत है। इस मौके पर उनके साथ आनंद रावत भी मौजूद रहे। इस मौके पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर ने उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट किया। 

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *