Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

एमडीडीए ने एक अवैध निर्माण किया सीज।

 

 

मसूरी  = एम.डी.डी.ए  ने अवैध निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध निर्माण कार्य को सील कर दिया जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एम.डी.डी.ए के सहायक अभियंता प्रेम सेमवाल ने बताया कि माल रोड़ स्थित नौकिन स्टेट निकट हैम्पटन कोर्ट स्कूल के निकट विभोर गर्ग द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत करायें अवैध निर्माण कराया गया था, जिसे संयुक्त सचिव एम.डी.डी.ए के निर्देश पर सुसंगत धाराओं के तहत सील किया गया है।

उन्होंने बताया कि शहर में अवैध निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर अवर अभियंता अनुज कुमार पांडे, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय सिंह नेगी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।