महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पुतला दहन किया।
सुनील उनियाल/ मसूरी:- मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की कर्नल सोफिया कुरेशी पर दिए गये अनर्गल व आपत्ति जनक बयान का जहां पूरे देश में विरोध हो रहा है, वहीं शहर महिला कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया व उनके व भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर महिला कांग्रेस शहर अयक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में एकत्र हुए व मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह व भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की व भाजपा का पुतला दहन किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक बयान में कर्नल सोफिया के खिलाफ अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया, उनका अपमान किया जो कि निंदनीय ही नहीं घटिया बयान है, उन्होंने कहाकि भाजपा के नेता समय समय पर महिलाओं के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करते रहतें है जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, बेटी बचाओ बेटी पढाओं का नारा देते है, लेकिन हकीकत में भाजपा महिला विरोधी है जो समय समय पर उनके मुंह से निकल जाता है। उन्होंने कहाकि भारत पाकिस्तान तो हो रहा है लेकिन भाजपा के मंत्री भारत के अंदर ही हिंदु मुस्लिम करा देंगे व फौज में ही आपस में लड़ाई करा देंगे। उन्होेंने कहा कि उनके खिलाफ हाई कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है, लेकिन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए व मंत्री मंडल से हटा कर सजा देनी चाहिए। इस शर्मनाक घटना की महिला कांग्रेस भर्त्सना करती है। उन्होने कहाकि कर्नल सोफिया भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी है व उन्हें आपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग का दायित्व दिया गया था लेकिन भाजपा के नेता उनके खिलाफ ऐसी घृणित टिप्पणी कर रहे है, जिससे पूरा देश शर्मसार हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में सुधा कंडारी, संगीता भंडारी, राजेश्वरी डोभाल, शिक्षा डोभाल, रिया, पिंकी, सोनिया, सुरभि, विजय लक्ष्मी, रूचि रावत आदि मौजूद रहे।