Recent Posts

September 28, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

गजी मोड से गाड़ियों को भेजने से पर्यटक हो रहे परेशान, होटल एसोसिएशन ने जताई नाराजगी।

मसूरी:-  पर्यटन नगरी में इस बार वीकएंड पर बडी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रही लेकिन भीड़ बढते ही पुलिस ने गजी बैंड से वाहनों को कार्ट मेंकंजी रोड की ओर भेज दिया जिसके कारण पर्यटकों को अपने होटलों में पहुचंने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार अभी तक सीजन पूरी तरह चरम पर नहीं आया है इस वीकएंड पर होटलों में 90 प्रतिशत पर्यटक आये जबकि रविवार को 80 प्रतिशत ही पर्यटक मसूरी में रहे वहीं अन्य दिनों साठ प्रतिशत पर्यटक मसूरी आ रहा है, लेकिन उसके बाद भी पुलिस विभाग पर्यटकों को परेशान कर रहा है व उन्हें गजी बैंड से कार्ट मेकंजी रोड पर डाल रहा है जिस कारण पर्यटकों को अपने होटलों में पहुंचने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि इस संबंध में जब भी पुलिस विभाग से पूछा जाता है तो वह एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ लेते हैैं। अगर ऐसा ही होता रहा तो मसूरी का पर्यटन प्रभावित होगा। पुलिस विभाग के इस रवैये से होटल व्यवसायी खासे परेशान है, जिन पर्यटकों को कुलड़ी क्षेत्र में आना होता है उन्हें कार्ट मकंजी रोड से हाथी पांव व वहा से लाइब्रेरी व उसके बाद किंक्रेग होते हुए कुलड़ी क्षेत्र में आना पड़ रहा है जिसमें उन्हें तीन से चार घंटे मसूरी में ही लग रहे है व वह परेशान हो रहे है। वहीं होटल एसोसिएशन के महामंत्री अजय भार्गव ने कहा कि इस बार अभी तक सीजन केवल वीक एंड तक ही सीमित है अन्य दिनों कम संख्या में पर्यटक आ रहे है। जबकि उम्मीद थी कि इस बार अच्छा व्यवसाय होगा, वहीं उन्होंने कहा कि होम स्टे वाले भी पर्यटको को गुमराह कर रहे है व मनमाने रेट ले रहे है, जिससे मसूरी की छवि खराब हो रही है। इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना होगा।

المزيد من القصص