Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन रहा प्रभावित।

सुनील उनियाल/

मसूरी।

रविवार को पर्यटन नगरी मसूरी में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।

सुबह से लेकर शाम तक रुक रुक हुई बारिश  से माल रोड के सहित पर्यटक स्थलों पर बहुत कम पर्यटक नजर आए। बारिश के चलते अधिकांश पर्यटक भी होटलो में कैद रहे। इस मौके पर दिल्ली से  आई पर्यटक हिमा दास ने बताया कि यहां पर दिनभर हो रही बारिश के चलते वह कहीं भी घूमने नहीं निकाल पाए शाम को माल रोड पर घूमने निकले तो फिर से बारिश शुरू हो गई जिससे वे होटल की ओर लौट  गए ।