December 25, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

गढ़वाल सभा महिला प्रकोष्ठ ने ईगास पर्व धूमधाम से मनाया, दीप जलाए व पारंपरिक पकवान वितरित किए ।

सुनील उनियाल/

मसूरी:- गढवाल सभा महिला प्रकोष्ठ ने शहीद स्थल पर ईगास का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर शहीदों की याद में दिऐ जलाकर प्रकाश किया गया व जमकर नृत्य कर पर्व को मनाया गया।
बड़ी संख्या में गढवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ की सदस्य शहीद स्थल पर पहुंची व ईगास का पर्व मनाया। इस मौके पर सबसे पहले दिए जला कर प्रकाश किया गया व उसके बाद नृत्य किया गया व स्वाले पकोड़े वितरित किए गये। इस मौके पर महिला सभा की सदस्य नमिता कुमाई ने सभी प्रदेश, शहर वासियों को ईगास की बधाई दी व मसूरी शहीद स्थल पर ईगास का पर्व मनाया जा रहा है, यहां पर गढवाल महिला प्रकोष्ठ ने शहीदों के सम्मुख दीप जलाये व पारंपरिक पकवान स्वालें, पकोड़े, गुलगुले आदि बनाकर लाये व वितरित किया। बताया जाता है कि उत्तराखंड के बीर भड माधो सिंह भंडारी जब चीन पर विजय कर लौटे तो उनकी याद में यह पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि ईगास दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। सभी  महिलाएं गढवाली वेषभूषा व पकवान के साथ यहां आयी व जमकर नृत्य किया व भैलों खेला। शशि रावत ने ईगाश की बधाई दी व कहाकि ईगाश पर्व राम चंद्र जी अयोध्या से वापस लौटे तो गढ़वाल में 11 दिन बाद पता चला व दीवाली मनायी जिसे ईगास कहते हैं व सभी पारंपरिक पकवान वितरित किया गया। इस मौके पर शशि रावत, सुनीता रणावत, नीलम चौहान, लक्ष्मी उनियाल,अनीता पुंडीर, राजेश्वरी नेगी ,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पीससी सदस्य उपेंद्र थापली, महेश चंद आदि मौजूद रहे।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *