December 26, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह आयोजित।

सुनील उनियाल/

मसूरी:-  आईटीबीपी अकादमी में सतर्कता जागरूकता अभियान समारोह आयोजित कर समाप्त किया गया। जिसमें पूरे सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए गये व अपेक्षा की गयी कि सतर्कता एक सप्ताह तक सीमित न होकर इसे आचरण में उतारना होगा।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में एक नवंबर 2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। सप्ताह भर चले आयोजन के दौरान अकादमी में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें सतर्कता शपथ ग्रहण,सतर्कता विषयक व्याख्यान, एवं विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित किए गये। जिसके तहत 27 अक्टूबर को उप निदेशक व डीआईजी निशिथ चंद्र ने जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया व अकादमी परिसर में व परिसर के बाहर प्राईम लोकेशन पर बैनर डिस्पले किया गया, 28 अक्टूबर को भटटा गांव में नागरिकों को सतर्कता जागरूकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करते हेतु व्याख्यान व सतर्कता शपथ दिलाई गयी। 29 को अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज के सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी की थीम के तहत सतर्कता जागरूकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता करने हेतु सहायक सेनानी अनिल कुमार राणा ने व्याख्यान दिया व सतर्कता शपथ दिलाई गयी। 30 को भारत में भ्रष्टाचार व उन्मूलन एवं जागरूकता के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन अकादमी के नित्यानंद सभागार में किया गया, जिसमें अकादमी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। 31 को भ्रष्टाचार के उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता दौड का आयोजन किया गया व एक नवंबर 2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन की घोषणा उप निदेशक डीआईजी निशिथ चंद्र ने की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने अकादमी के अधिकारियों, अधीनस्त अधिकारियां एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि यह प्रत्येक पदाधिकारी के कार्य और आचरण का अभिन्न अंग बननी चाहिए। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करने का आहवान किया। कार्यक्रम का उददेश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढाना, और सभी कर्मियों में सत्यनिष्ठा ईमानदारी एवं पारदर्शिता के मूल्यों को सुदृढ करना रहा।। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों ने भ्रष्टाचार मुक्त संगठन एंव समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *