December 25, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में राज्य स्थापना रजत जयंती पर निकली भव्य रैली।

सुनील उनियाल/

मसूरी:-  राज्य स्थापना दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया जो सर्वे के मैदान से शुरू होकर मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गयी। जिसमें शहर के स्कूलों ,सामाजिक संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। रैली की व्यवस्था में मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने सहयोग किया।
उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में रजत जयंती समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद मसूूरी के तत्वाधान में सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सर्वें के मैदान से किया। रैली विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, बैंड के साथ सर्वे के मैदान से चली व लंढौर बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, शहीद स्थल मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गयी। जहां पर बोन फायर किया गया जिसके बाद मन्नाण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पूरे प्रदेश वासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दी व कहाकि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन रैली का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक दल, सेल्फहेल्प ग्रुप, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गांधी चौक पर रैली का समापन बोन फायर व मन्नाण के साथ किया गया। उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी व कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बल पर ही राज्य का निर्माण हुआ व जिस उददेश्य के साथ राज्य का निर्माण किया गया उसके विकास व दिशा दशा के साथ आगे बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को मिल कर राज्य को आगे बढाने के लिए एक मंच पर आकर यह विचार करना चाहिए कि जो गलतियां हुई है उसमें कैसे सुधार किया जा सकता है।

कहाकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत बहुत धनी है व महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आयी है जिसका संदेश पूरे विश्व में जायेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने सभी को स्थापना दिवस व रजत जयंती की बधाई दी व कहा कि इन पच्चीस वर्ष में राज्य ने काफी विकास किया है व पूरे प्रदेश में उल्लास का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ रहा है। इस मौके पर लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड रजत जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहे है व सभी पारंपरिक वेशभूषा में आये है। जिसमें गढवाल, चमोली, टिहरी आदि के परिधान पहने हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने प्रदेश वासियों को बधाई दी व इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का विशेष आभार किया जिन्होंने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया। इस मौके पर झुमैलो ग्रुप लीडर प्रमिला नेगी ने कहाकि उनकी टीम पारंपरिक वेशभूषा में आयी है जिससे आने वाली पीढी अपनी संस्कृति को समझ सके। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल जगजीत कुकरेजा, कुशाल राणा, राजेंद्र रावत, नगर पालिका सभासद रूचिता गुप्ता, बबीता मल्ल, गौरी थपलियाल, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, नीतू चौहान, रणवीर कंडारी, विजय बिंदवाल, सूरत सिंह रावत, अनुज तायल, सुरेश गोयल, रूपचंद, रफीक अहमद, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *