Recent Posts

September 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

इनर व्हील क्लब मसूरी ने सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में पानी की टंकी समर्पित की।

सुनील उनियाल/

मसूरी:- इनर व्हील क्लब मसूरी ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और उत्कृष्ट कार्य किया है। क्लब ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए एक जल टैंक की व्यवस्था करवाई है, जिसकी फिटिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य भी क्लब द्वारा पूरे करवाए गए हैं।
इनर व्हील क्लब ने जल टैंक को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर औपचारिक रूप से विद्यालंय के बच्चों को समर्पित किया गया,। जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी ने कहा कि इनरव्हील क्लब समाज की जरूरतों को पूरा करने का कार्य करता रहता है इसी कड़ी में विद्यालय में छात्राओं की पेयजल समस्या को दूर करने हुए विद्यालय मे जल टैंक समर्पित किया गया ताकि बच्चे इसका उपयोग कर सकें। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी, पूर्व अध्यक्ष अनीता जैन, अंजली मित्तल तथा किरण त्रिपाठी सहित विद्यालय की छात्राएं व अध्यापिकाएं मौजूद रही।

المزيد من القصص