Recent Posts

November 8, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने हल्द्वानी में हुए पत्रकार पर हमले की निंदा की।

सुनील उनियाल/

देहरादून। आज उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर अध्यक्ष रामकुमार शंखधर ने हल्द्वानी में पत्रकार पर हुए हमला का सांकेतिक विरोध राजपुर रोड स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दर्ज कराया । राज्य में आए दिन बढ़ रही घटनाएं चिंताजनक हैं कोई भी तबका सुरक्षित नहीं रह गया है धामी सरकार जूठे प्रचारों में सारी मर्यादाएं लांघ चुकी है, शंखधर ने पत्रकारों पर हुए हमले पर जोर देकर कहा कि जब शासन और प्रशासन से अपनी समस्याओं को लेकर पीड़ित व्यक्ति निराश हो जाता है उस वक्त पत्रकार बंधु ही काम आते हैं और हमे याद भी रखना चाहिए दुनिया भर का अंधेरा मिलकर भी समाज के मसीहा पत्रकारों की कलम से पैदा होने वाले छोटे से प्रकाश की नहीं मिटा सकता यही वह वर्ग है जो युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग आदि की लड़ाई निर्भीक होकर लड़ता है उधर राज्यभर में हो रहे प्रदर्शन पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का स्पष्ट राजनीति विचार धारा है कि प्रत्येक नागरिक के सम्मान और उत्तराखंड के स्वाभिमान से कदापि समझौता नहीं करेगा। शंखधर ने नेता सदन एवं विरोधी दल दोनों से आगामी विधान सभा के सत्र में एक कठोर कानून पत्रकारों साथियों के हित में बनाने की मांग की उन्होंने यह भी कहा अगर सदन इस गंभीर मसले पर टालमटोल करेगा तो सड़को पर इसका जवाब बखूबी दिया जाएगा उन्होंने कहा इस अवसर पर जल्द ही महानगर देहरादून से एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल महोदय को मांग पत्र सौंपने जायेगा।

المزيد من القصص