Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने देहरादून मसूरी मार्ग पर तीन अवैध निर्माण सील किये।

सुनील उनियाल/

मसूरी:- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने ग्राम क्यारकुली क्षेत्रांतर्गत मसूरी झील के निकट तीन अवैध निर्माण ज्वाइंट सचिव व एसडीएम राहुल आनंद के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में सील किये।
मसूरी देहरादून मार्ग पर क्यारकुली क्षेत्रांतर्गत मसूरी झील के निकट राजकुमार शर्मा के अलग अलग तीन अवैध निर्माण एसडीएम व ज्वाइंट सेक्रेट्री राहुल आनंद की मौजूदगी में मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण की टीम ने सील किया गया। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद एमडीडीए के निर्देश पर अवर अभियंता अनुज पांडे, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजय, उदय सिंह नेगी, दिगंबर बलूनी इंद्रदेव नौटियाल सहित पुलिस बल मौजूद रहे। इस मौके पर एमडीडीए के अवर अभियंता अनुज पांडे ने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी गतिमान रहेगी।