February 24, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी के स्प्रिंग रोड क्षेत्र में एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, 32 वर्षीय युवक की मौत से छाया मातम।

सुनील उनियाल/

मसूरी/ पर्यटन नगरी मसूरी में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई। दोपहर करीब 2 बजे बसेरा होटल के पास एक स्कूटी (यूके 07 टीई 2504) अचानक नियंत्रण खो बैठी और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे 32 वर्षीय मुकेश पंवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुकेश को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने शाम लगभग 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। जौनपुर ब्लॉक के छौती गांव के मूल निवासी मुकेश की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मुकेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मसूरी में सड़क सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

मुकेश पंवार के निधन पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *