June 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा धरने पर बैठे पटरी व्यवसाययों से सफल वार्ता के उपरांत धरना समाप्त करवाया गया।

सुनील उनियाल/

 

मसूरी- शहीद स्थल झूलाघर में विगत कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर पटरी व्यापारी धरने पर थे।

आज पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी द्वारा धरने पर बैठे पटरी व्यवसायियों से सफल वार्ता के उपरांत धरना समाप्त करवाया गया।

वार्ता के दौरान निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी-

  1. माल रोड पर किसी भी प्रकार की पटरी नहीं लगाई जाएगी

2. आगामी टीवीसी(TVC) की बैठक में धरने पर बैठे सभी व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाएगा। जो लोग पूर्व कि सूची में सम्मिलित नहीं हो पाए थे

3. बैठक के दौरान जिन व्यक्तियों को पत्र पाया जाएगा उनके संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा तथा अपात्र पाए जाने वाले व्यक्तियों को स्थाई रूप से सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

धरना शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हुआ जिसके लिए सभी पक्षों ने संतोष व्यक्त किया स्थल पर पटरी संघर्ष समिति अध्यक्ष, संयोजक व पटरी व्यापारी उपस्थित रहे