February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

होटल पदमिनी निवास के नाले पर किए गए अतिक्रमण को पालिका ने पालिका अधिशासी अधिकारी के आदेश पर जेसीबी से ध्वस्त किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। लाइब्रेरी किंक्रेग रोड पर होटल पदमिनी निवास के नाले पर किए गये अतिक्रमण को पालिका ने पालिका अधिशासी अधिकारी के आदेश पर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया । मौके पर ठेकेदार ने विरोध भी किया व अपना पक्ष रखा लेकिन उसके बावजूद अतिक्रमण तोडा गया।
इस संबंध में ठेकेदार भारत शर्मा ने कहाकि उनके खिलाफ की गयी कार्यवाही पूर्वाग्रह से ग्रस्त है, उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में  विचाराधीन है व उन्होंने मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन को कागज भी दिखाये व जिसमें रास्ता दिखाया गया है लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी व रैंप तोड़ दिया । उन्होंने कहा कि नाले के नाम पर पालिका की ओर से पहली कार्रवाई की गयी है जो कि  सभासद पवन थलवाल के कहने पर कार्रवाई की गयी है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से मांग की है कि जब मेरे कार्य पर कार्रवाई की गयी तो सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए पालिका के नालों पर कई पक्के निर्माण किए गये है उनके भी ध्वस्तीकरण के आदेश करें। केवल एक पर तारगेट न किया जाय। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह अपने अधिवक्ता से बात करेंगे। उन्होंने कहाकि इस नाले में मालरोड से कूड़ा डाला जाता था जिससे वहां गंदगी रहती थी व बरसात में दुर्गधं आती थी जिससे बचाव के लिए केवल रैंप डाला गया था जिसे पालिका ने तोड दिया। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि मालरोड से लगते इस सार्वजनिक नाले पर अतिक्रमण किया गया है जिस पर पालिका ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के स्पष्ठ आदेश है कि राज्य आपदा ग्रस्त राज्य है जिसके आधार पर कार्रवाई की गयी, पूर्व में आयी आपदा में मुख्य कारण अवैध अतिक्रमण सामने आया था। उन्होंने कहा कि पालिका ने अधीनस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए गये थे कि पालिका के कितने नाले है व कितनों पर अतिक्रमण है सभी पर कार्रवाई की जायेगी। उच्च न्यायालय की गाइड लाइन पर यह कार्य किया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जायेगी, जहां तक सवाल इस नाले का है कि मामला न्यायालय में है इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *