February 3, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

नगर पालिका व हिलदारी के तत्वाधान में उप जिला चिकित्सालय के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, 105 पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की शुल्क जांच की गई।

सुनील उनियाल/

मसूरी। नगर पालिका व हिलदारी के तत्वाधान में उप जिला चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 105 पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई।
शिविर के दौरान पर्यावरण मित्रों का ब्लड प्रेशर,  शुगर, ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड एवं डेंटल जांच जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्कर्स के स्वास्थ्य की समय पर जांच कर उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। हिलदारी द्वारा सभी सैनिटेशन वर्कर्स को मेडिकल बुकलेट वितरित की गई और उनके लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई। मेडिकल कैंप में नगर पालिका की ओर से एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सिविल अस्पताल की ओर से डॉ. यतेंद्र, डॉ. संतोष कुमार नेगी, डॉ. प्रशांत नेथानी एवं डॉ. अभिनव सहित चिकित्सकीय टीम, ने सहयोग किया। हिलदारी की ओर से दीपक, लीला, निशा एवं दीपिका, तथा लॉर्ड शिवा संस्था की ओर से हिमांशु, ज्योति, अनिल एवं विक्रम उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह निःशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और वर्कर्स के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा मिला।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *