Recent Posts

March 19, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने रसोई गैस आपूर्ति को लेकर व्यापार संघ के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की।

सुनील उनियाल/

मसूरी। रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों शशांक, विजय नैथानी ने मसूरी आकर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के साथ बैठक की जिसमें गैस आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में सभी नागरिकों को रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात की गई व साथ ही जिन नागरिकों के कनेक्शन की केवाईसी नहीं हुई है, उनको भी रसोई गैस मिलनी चाहिये इस पर भी चर्चा की गयी। बैठक में व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि जिन जिन नागरिकों के पास रसोई गैस के कनेक्शन नहीं हैं उनको नये कनेक्शन मिलने चाहिये जिससे उनको परेशानी न उठानी पड़े। सभी व्यापरियों और दुकानदारों को जल्द से जल्द कमर्शियल रसोई गैस की अपूर्ति होनी चाहिये, उन्हें अवगत कराया गया कि रसोई गैस ना मिलने से दुकानदारों की और व्यापरियों की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ रहा है और भारी नुकसान हो रहा है। रसोई गैस की कमी से मसूरी की छवि खराब हो रही है और पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है। जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति घर घर हो और हर मुहल्ले में गाड़ी भेजकर सभी उपभोक्ताओं को  गैस की आपूर्ति बुकिंग के अुनसार निरंतर मिले जिससे लोगों में गैस न मिलने का भय समाप्त हो सके। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी शशांक व विजय नैथानी ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है, व जिन लोगों को गैस की आपूर्ति की गयी है उनको दुबारा 25 दिन के बाद बुकिंग की जायेगी वहीं यह भी कहा कि जिनकी बुकिंग हो चुकी है उनको घर घर जाकर आपूर्ति की जायेगी। इस मौके पर इंडेन गैस मसूरी शाखा प्रबंधक, सहित मनीष कुकसाल, सतीश ढौडियाल, सुनील रावत आदि भी मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *