पहाड़ों की रानी मसूरी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, प्रशासन व नगर पालिका की कार्यशैली पर उठ रहे सवालिया निशान।
सुनील उनियाल / मसूरी – पर्यटन नगरी मसूरी को भले ही स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड में पहला स्थान क्यों ना मिला हो लेकिन मसूरी में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिससे पर्यटक भी यहां से अच्छा संदेश लेकर नहीं जा रहे हैंl जबकि मसूरी में आगामी दिनों में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में शहर में फैली
अव्यवस्थाएं नगर पालिका व प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैंl
हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर संबंधित विभागों की बैठक ली थी वह निर्देश दिए गए थे की पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सड़क.पानी सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दूरस्थ कर दें जिससे कि मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की
सुविधाओं का सामना न करना पड़ेl
लेकिन 10 दिन भी जाने के बाद भी दिए गए निर्देशों पर किसी भी तरह की कार्रवाई शुरू नहीं की गई जबकि मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने में महज ही 10 से 15 दिन का समय बचा हुआ है लेकिन नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली अधिकांश सड़कों की दुर्दशा बनी हुई है सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते हुए नजर आ रहे हैं सबसे ज्यादा परेशानी पिक्चर पहले से लंढौर जाने वाले मार्ग. एलबीएस अकैडमी से हैप्पी वाली जाने वाले मार्ग .कंपनी गार्डन मार्ग. बारह कैची तिलक लाइब्रेरी न्यू मार्केट जाने वाले मार्ग के साथ ही अन्य मार्गों की बनी हुई है इसके साथ ही नगर पालिका की अधिकांश सड़कों की सजालियां भी पूरी तरह से टूट गई है जिनमें हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं साथ ही नाली की जालियों के अंदर कूड़ा करकट भरने से दुर्गंध आ रही है जिससे बीमारियों के फैलने की भी आसका बनी हुई है लेकिन नगर पालिका इस दिशा में कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैl
इसके साथ ही मसूरी के पर्यटक स्थलों तक जाने वाले मार्गों की भी दुर्दशा बनी हुई है ऐसे में पर्यटन सीजन में देश- विदेश से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है वही मसूरी में सीजन के दिनों मे जाम से भी जूझना पड़ता है इसके लिए भी अभी तक कोई प्लान तैयार नहीं किया गया है वही मसूरी देहरादून मार्ग पर वाली ब्रिज पर हर दिन 2 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है सीजन के दिनों में वहां पर भी पर्यटकों को जाम के झाम से जूझना पड़ सकता है
इस बारे में स्थानीय निवासी प्रकाश. पवन सिंह बलदेव राणा ने बताया कि मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने में महज
कुछ समय बचा हुआ है लेकिन नगर पालिका लोक. निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों की दुर्दशा बनी हुई हैl
लेकिन अभी तक सड़कों का काम शुरू नहीं किया गया अगर सीजन के समय सड़कों पर पेच वर्क व निर्माण का कार्य शुरू किया गया तो शहर वासियों के साथ ही देश-विदेश से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों को जाम के झाम से जूझना पड़ेगाl
इस बारे में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन में कहा कि पर्यटन सीजन को लेकर कुछ दिन पहले पालिका में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली गई थी जिसमें सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था की सीजन से पहले सभी व्यवस्थाओं को दूरस्थ जिससे कि पर्यटकों को किसी भी तरह की
अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा कि सीजन से पहले सभी व्यवस्थाओं को दूरस्थ कर दिया जाएगाl
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.
