Recent Posts

March 24, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी देहरादून मार्ग पर अति शीघ्र वैलीब्रिज के निर्माण के लिए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से भेंट कर ज्ञापन प्रेषित किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के समीप गत बरसात में आपदा में पुल क्षतिग्रस्त हुआ था जिसके स्थान पर उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभावी कार्य कर वैली ब्रिज का निर्माण कर यातायात बहाल किया था लेकिन एक पुल होने के कारण वहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके स्थान पर एक अन्य वैलीब्रिज बनना जरूरी है ताकि यातायात बाधित न हो। इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने मुख्य सचिव से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि इस समस्या का संज्ञान पहले ही शासन को है, और इस पर कार्यवाही भी प्रगति पर है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जा रही इस महत्वपूर्ण समस्या के संदर्भ में मेरे द्वारा भी पक्ष रखते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया है। मुख्य सचिव ने विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों, विशेषकर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों की प्रगति को और गति देने पर बल दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थायी टू-वे ब्रिज के निर्माण की दिशा में शीघ्र ठोस कार्य प्रारंभ होगा, जिससे वर्तमान अस्थायी व्यवस्था से हो रही असुविधा जल्द समाप्त हो सके। इस विषय पर मेरे द्वारा दिए ज्ञापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व में संवेदनशीलता दिखाई गई है और निरंतर प्रयासों से अब यह कार्य निर्णायक चरण में पहुंचता प्रतीत हो रहा है। भाजपुमो के प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि निस्संदेह, यह सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, शासन की तत्परता, जनप्रतिनिधियों की पहल और स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं का समन्वय जिससे इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *