Recent Posts

March 25, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

नगर पालिका सार्वजनिक शौचालयो पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद जनता के व पर्यटकों के काम नहीं आ रहे हैं, कहीं गंदगी कहीं पानी नहीं, कहीं बिजली नहीं, और कहीं लटके हुए हैं ताले, स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों को हो रही परेशानी।

सुनील उनियाल/

मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी ने गत वर्ष लाखों की लागत से शहर भर के शौचालयों का सौदर्यीकरण व नव निर्माण किया लेकिन देखरेख के अभाव में हालात बद से बदतर होते चले गये। हालत यह है कि सार्वजनिक शौचालयों में लोग जाने को तैयार नहीं है, वहां गंदगी के साथ कहीं पानी नहीं है तो कहीं बिजली नहीं है, कई शौचालय ऐसे है जो नये आधुनिक तरीके से बने लेकिन बनते ही उनमें ताले लगे है जिनका उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। कैमल बैक रोड पर अति आधुनिक शौचालय बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए लेकिन बावजूद इसके अधिकांश शौचालय में ताले लटके हुए है। जिसके कारण कैमल बैक रोड पर घूमने वाले पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सीनियर सिटीजन दरमियानं सिंह कंडारी ने बताया कि नगर पालिका ने कैमल बैक रोड पर आधुनिक शौचालय का निर्माण तो किया गया है लेकिन जब से बने हैं तब से उनमें ताले लटके हुए हैं। उन्होंने बताया कि कैमल बैक वॉकिंग रोड है जहां पर हर दिन सीनियर सिटीजनों के साथ ही पर्यटक व स्थानीय निवासी घूमते हैं लेकिन शौचालय पर लगे ताले नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं आखिर लाखों रुपए में बनाए गए शौचायलयों पर ताले क्यों लटकाए गए हैं। इसके साथ ही शहर के अधिकांश शौचालयों पर विद्युत व्यवस्था नहीं है बिजली की फिटिंग तो कर दी गई है लेकिन लाइट का कनेक्शन नहीं दिया गया जिससे आए दिन पर्यटकों और शौचालय संचालक के बीच विवाद होता रहता है। कई शौचालयों में पानी की परेशानी है जिसके कारण गंदगी बढ रही है। लंढौर प. दीन दयाल पार्क के शौचालयों में गंदगी चरम पर है वहां कोई जाता भी नहीं है वहीं पार्क में वर्जिस करने वालों को दुर्घध का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका रोड पर लायर्स चैबर में बने शौचालय में पानी न होने से अधिकतर समय बंद रहता है जिसके कारण पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही घंटाघर और सिविल अस्पताल के समीप शौचालयों की दुर्दशा बनी हुई है जहां पर नशीली चीज फेंकी गई है वह गंदगी फैली हुई है जहां पर नशेड़ियों का अड्डा भी बना हुआ है जिससे स्थानीय लोग भी परेशान हैं। घंटाघर पर बने शौचालय के अंदर नशीली चीज फेंकी गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासी रामकिशन.व रामचंद्र ने बताया कि यहां पर हर दिन कुछ युवक नशे का सेवन करने आते हैं जिससे शौचालय के अंदर भी गंदगी फैली हुई है वह नशीली चीज फेंकी गई है उन्होंने नगर पालिका से शौचायलयों की मरमत कर इनको संचालित करने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला ऐसे में अधिकांश शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं जिससे देश विदेश से घूमने आने वाले पर्यटकों को भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में क्षेत्रीय सभासद गीता कुमाई ने बताया कि कैमल बैक में बने शौचायलयों को खोलने के लिए उनके द्वारा नगर पालिका को लिखित में पत्र दिया गया है जिसमें शौचायलयों को खोलने व उनके रखरखाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है। इस बारे में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि नगर पालिका के कुछ बाथरूम बंद हैं अधिकांश शौचालय संचालित किये जा रहे हैं जो अभी बंद है उनकी मरम्मत कर उन्हें भी सीजन से पूर्व संचालित कर दिया जाएगा। नगर पालिका रोड के शौचालय में पानी की परेशानी है जिसके लिए नया कनेक्शन लिया जा रहा है।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

المزيد من القصص

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *