April 14, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

बैसाखी का पर्व उत्साह व परंपरा के साथ मनाया गया गुरु के लंगर का आयोजन किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। बैशाखी का पर्व पूरे उत्साह व धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरूद्वारों में पर्व खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया गया व गुरूद्वारे में विशेष पूजा अर्चना की गयी व भोग श्री अखंड पाठ साहिब व शबद किर्तन हजूरी जत्थे द्वारा किया गया व उसके बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बैशाखी का पर्व पर्यटन नगरी में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा लंढौर में भोग श्री अखंड पाठ साहिब सहित शबद कीर्तन किया गया। जिसमें कीर्तन भाई गुरूमीत सिंह देहरादून वालों ने किया। वहीं मुख्यग्रंथी अनुज सिंह ने शबद कीर्तन किए व अखंड पाठ किया व विश्व शांति के लिए अरदास की गयी। इसके बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट लाइब्रेरी में भी बैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया व शबद कीर्तन, भोग श्री अखंड पाठ किया गया व गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरू सिंह  सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, तनमीत खालसा, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह, परमजीत कोहली, जगजीत साहनी, बलबीर सिंह, गुरूप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बैशाखी के पर्व पर बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करते हरिद्वार गये यह पर्व मेष संक्राति के रूप में मनायी जाती है। लोगों ने इस मौके पर घरों मे साफ सफाई की व स्नान कर पूजा अर्चना की वहीं इसके साथ ही मसूरी से लगे क्षेत्रों में देवी देवताओं की पालकी मंदिर से बाहर आकर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आती है व थौलू मेलों के आयोजन शुरू हो गये हैं।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *