नये बने वैली ब्रिज पर कांग्रेस ने उठाये सवाल, कहां सुधार नहीं हुआ तो हो सकती है बड़ी दुर्घटना।
सुनील उनियाल/
मसूरी। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य उपेद्र थापली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो नया वैलीब्रिज बना है, वह खतरे से खाली नहीं है तथा उसे सपोर्ट लगा कर रोक रखा है, जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना आगामी बरसात या अन्य मौसम में हो सकती है।
उपेद्र थापली ने कहा कि उन्होंने अधिशासी अभियंता का वीडियों देखा जिसमें उन्होंने कहा कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि हकीकत में पुल में कमी है उसका उदघाटन रात के अंधेरे में जल्दबाजी में किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग पुल में स्टापर को सही बिठाये व जो सपोर्ट लगी है उसे मजबूत किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित का कार्य कम व व्यक्तिगत हित की बात अधिक करती है। मसूरी में लगातार जाम की स्थिति पर कहा कि मसूरी में पार्किग की कमी है लेकिन नई पार्किग नहीं बन रही। पालिका, प्रदेश सरकार व एमडीडीए प्राइवेट लोगों से पार्किग स्थल बनाने की अनुमति दे जिससे लोग प्राइवेट पार्किग बना सके। वहीं सरकार के स्तर पर भी नई पार्किग बने। उन्होंने कहाकि हाईकोर्ट में दायर याचिका में प्रदेश सरकार के अधिकारियों से इस संबंध में सभी प्रभावित लोगों से बात कर समाधान करने को कहा है। वहीं उन्होंने कहाकि मसूरी में सड़को की हालत बेहद खराब है, मसूरी विधान सभा क्षेत्र में मसूरी सहित कई क्षेत्रों में सडकों की दशा खराब है, बडे ठेकेदारों को टेंडर देने के बाद पेटी पर कार्य दिया जाता है व पेटी वाला भी छोटे ठेकेदार को काम देता है ,ऐसे में कार्य की गुणवत्ता सही नहीं रह पाती है,जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। सरकार स्थानीय ठेकेदारों को सीधे कार्य दे, जिससे गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो सके । उन्होंने कहा कि महिला समूहों को पैसे वितरित किए गये उनमें ऐसे लोगों को पैसे दिए जो उनके अपने लोग है व असली पात्र को पैसे नहीं दिए। उन्होंने कहा कि आगमी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी व मसूरी से भी कांग्रेस का प्रत्याशी जीतेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता भी मौजूद रहे।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.
