Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

माल रोड पर प्रवेश को लेकर शहीद भगत सिंह चौक बैरियर पर पर्यटक व स्थानीय निवासी के बीच मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

सुनील उनियाल/

मसूरी। मालरोड पर प्रवेश को लेकर गत रात्रि शहीद भगत सिह चौक बेरियर पर पर्यटक व स्थानीय निवासी के बीच कहा सुनी हो गयी थी जो बाद में मारपीट में बदल गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
गत रविवार की रात्रि को शहीद भगत सिह चौक नगर पालिका बैरियर पर  पर्यटक प्रशांत शर्मा निवासी नजफगढ दिल्ली अपने वाहन को मालरोड पर प्रवेश को लेकर खड़ा था इसी बीच स्थानीय निवासी बलराम मौर्य ने भी मालरोड पर जाने के लिए पर्यटक वाहन के पीछे अपना वाहन लगा दिया। पर्यटक बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के साथ मालरोड पर प्रवेश के लिए वार्ता कर रहे थे, इस बीच बलराम ने वाहन हटाने के लिए पर्यटक से कहा जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी जो मारपीट में बदल गयी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची व दोनों पक्षों को शांत किया व कोतवाली ले आये। वहां पर भी दोनों पक्ष मामने को तैयार नहीं हुए जिस पर दोनो पक्षों ने एक दूसरे क खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया व मामले की जांच शुरू कर दी है।