Recent Posts

June 19, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान , नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन को किया सीज।

सुनील उनियाल/

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन के विरुद्ध की प्रभावी कार्रवाई, वाहन किया सीज
मसूरी Devendra Uniyal
शुक्रवार को मसूरी पुलिस द्वारा गज्जी बैण्ड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गयाl
चेकिंग के दौरान वाहन संख्या DL 4CAZ 6536 को रोककर जांच की गई। उक्त वाहन को धुर्व कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी रोहिणी, नई दिल्ली, उम्र लगभग 20 वर्ष द्वारा चलाया जा रहा था।
वाहन की जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में मोटर वाहन अधिनियम एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से ब्लैक फिल्म, हूटर तथा लाल-नीली बत्ती लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु वह कोई वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस दौरान चालक द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाया जाना पाया गया।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उक्त वाहन में पाए गए विभिन्न उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई तथा वाहन संख्या DL 4CAZ 6536 को मौके पर ही सीज कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं तथा अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध उपकरण अथवा प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग न करें।