फिल्म की शूटिंग के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी।
सुनील उनियाल / मसूरी /
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म गन मास्टर G9
की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचेl
अभिनेता की मसूरी में होने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आई l
इमरान हाशमी इन दिनों मसूरी और आसपास के खूबसूरत स्थलों पर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. वहीं अभिनेता ने भी कई प्रशंसकों का अभिवादन कर उनका उत्साह बढ़ायाl
बुधवार को सुबह के समय गांधी चौक गुरुद्वारा के समीप फिल्म के दृश्य फिल्माए गए .इस दौरान यातायात भी बाधित हो गया उसके बाद झूला घर पर भी फिल्म की कुछ दृश्य शूट किए गए .इस दौरान प्रशंसक इमरान हाशमी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे हालांकि उनसे कोई मिल ना सकाl
इस बारे में दिल्ली से उनकी प्रशंसक रिया. स्मृति
शालिनी गुप्ता ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी मसूरी पहुंचे हुए हैं और उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही है तो वह होटल से उनसे मिलने के लिए पहुंचे लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उनसे नहीं मिल पाए हालांकि दूर से उनकी झलक देखने को मिली जिससे वह
काफी उत्साहित नजर आएl गौरतलब है कि सरकार लंबे समय से राज्य को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है. इसी उद्देश्य से सरकार ने फिल्म नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव और रियायतें दी हैं. शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों को आसान किया गया है. फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं.l
सरकार की नई फिल्म नीति का ही असर है कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में फिल्मों, वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग में लगातार बढ़ोतरी हुई है. देहरादून, मसूरी, नैनीताल, टिहरी, औली और चमोली जैसे क्षेत्र फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बनते जा रहे हैंl
लोगों ने कहा कि फिल्म शूटिंग बढ़ने से राज्य के पर्यटन उद्योग को भी नया बल मिल रहा है. होटल व्यवसाय, परिवहन, स्थानीय गाइड, फोटोग्राफी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं. मसूरी में इमरान हाशमी की शूटिंग को लेकर भी स्थानीय कारोबारियों में उत्साह देखा जा रहा हैl
स्थानीय व्यापारी प्रताप पवार. सुरेंद्र रावत .धनवीर सिंह का कहना है कि बड़े फिल्मी सितारों और फिल्म यूनिटों के आने से मसूरी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है साथ ही होटल व्यवसाय और व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलता है