पहाड़ों की रानी मसूरी की माल रोड पर मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया।

मसूरीl सुनील उनियाल –
रविवार देर रात्रि कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियों और पर्यटकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग की जा रही हैl
सूचना मिलते ही थाना मसूरी से चीता मोबाइल व रात्रि अधिकारी मौके पर पहुंचेl
मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मारपीट एवं विवाद किया जा रहा था, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति भी पैदा हो गई।
पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया l
इस मौके पर पुलिस द्वारा मारपीट कर रहे नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी बड़ा गाँव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा, उम्र लगभग 36 वर्ष को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराए गया जिसके बाद लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत निरुद्ध किया गया। इसके उपरांत गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। उक्त व्यक्ति के वाहन का चालान एमवी एक्ट के तहत किया गया गयाl
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट व अभद्रता करने पर नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी बड़ा गाँव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा, उम्र लगभग 36 वर्ष को हिरासत में लेने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। वही उक्त व्यक्ति के वाहन का चालान एमवी एक्ट के तहत किया गया गयाl
वहीं उक्त घटना में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति एक स्थानीय महिला के सर पर दूध की क्रिएट से हमला करता हुआ नजर आ रहा हैl हालांकि जिन स्थानीय युवक व महिला के साथ उक्त व्यक्तियों द्वारा मारपीट वह अभद्रता की गई उनके द्वारा थाने में किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई हैl वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों दर्शियों द्वारा बताया गया कि उक्त घटना के समय कार में चार युवक सवार थे जिनमें से तीन फरार हो गए वह एक को पुलिस ने पकड़ लियाl
लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो से पर्यटन नगरी मसूरी की छवि धूमिल हो रही है हर दिन इसी तरह की लड़ाई झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार वायरल हो चुकी हैं l
इस बारे में स्थानीय निवासी राजेश सिंह सुनील सिंह का कहना है कि इस तरह से शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिएl