Recent Posts

July 20, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी देहरादून मार्ग पर सड़क का हिस्सा धंसने से मार्ग हुआ बाधित, प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक।

     सुनील  उनियाल /।      मसूरी _    लगातार बारिश होने से मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से मार्ग बाधित हो गया l
 इस बारे में एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क का हिस्सा धसने से मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाज जाहि  पर रोक लगा दी गई है फिलहाल वाहनों को  किमाड़ी मार्ग से देहरादून  भेजा जा रहा हैl
पहाड़ों की रानी मसूरी  सहित आसपास के हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते संपर्क मार्गों व मुख्य मार्गों पर जगह-जगह मलवा आने का सिलसिला शुरू हो गया इसके साथ ही तापमान में आई गिरावट के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धसने व सड़क पर मोटी दरारे पड़ गई,जिस कारण रोड पर बैरिकेट लगाकर एक ओर से ही वाहनों की आवाजाही की जा रही थी लेकिन अब एसडीएम के आदेश पर फिलहाल उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाहि पर रोक लगा दी गई है।