मसूरी। झुमैलो ग्रुप ने लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में करवा चौथ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें महिलाएं सजधज कर आयी व विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया व जमकर नृत्य किया।
झुमैलो ग्रुप करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाएं पूरे श्रृगांर के साथ आयी व करवा चौथ का पर्व मनाया। इस मौके पर गु्रप की अध्यक्ष प्रोमिला नेगी ने सभी महिलाओं को करवाचौथ की बधाई दी व श्रृगार का सामान भेंट किया। इस मौके पर विभिन्न मनोेरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने भाग लिया व जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मेंहदी प्रतियोगिता व करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया व विजेताओं को आकर्षण उपहार दिए गये। झुमैलो ग्रुप की अध्यक्ष प्रोमिला नेगी ने कहा कि करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति का अहम पर्व है जिसमें महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती है, व करवा की कथा का श्रवण करती है। वहीं रात को चांद दिखने पर छलनी से चांद का दीदार किया जाता है व उसके बाद अन्न ग्रहण किया जाता है।इस पर अनेक प्रकार के पकवान बनाये जाते है। इस मौके पर प्रोमिला नेगी, सुनीता रावत, किरन नौटियाल, विनीता तेलवाल, राजेश्वरी नेगी, सरिता पंवार, शांति रावत, सुमन धनाई, अनीता नेगी, संगीता सेमवाल, सुचिता जुयाल, पुष्पा पुुंडीर, गुंजन ग्रोवर, सीमा बिष्ट, अशी, हेमलता, तूलिका बुटोला, अंशिका सेमवाल, व सुनीता रावत आदि मौजूद रही।