Recent Posts

November 12, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पटेलनगर लूटकांड के दो आरोपी हुए गिरफ्तार, रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से पुलिस ने दबोचा, 82 हजार बरामद।

सुनील उनियाल /    14लाख की लूट में अब तक सात गिरफ्तार, 3.02 लाख रुपये बरामद

देहरादून 11 नवंबर ।पटेलनगर क्षेत्र में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से दबोचा। उनके कब्जे से लूट की रकम में से 82 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और कुल 3.02 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सात नवंबर को हरिपुर कलां, मोतीचूर निवासी राजेश कुमार सोनी अपने साथी दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविन्दर के साथ प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मामले में कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी और निगरानी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने नौ नवंबर को सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर 1.50 लाख रुपये बरामद किए थे। इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को गिरफ्तार किया गया।

अब पुलिस ने फरार चल रहे सिद्धान्त बडोनी (24) निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, पटेलनगर और दीपक सिंह शेखावत (25) निवासी एमडीडीए कॉलोनी, लक्ष्मण चौक को गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया है। सिद्धान्त के कब्जे से 40 हजार और दीपक के कब्जे से 42 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी के कब्जे से कुल 3 लाख दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

المزيد من القصص