Recent Posts

November 25, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी मसूरी के वन विभाग प्रांगण में हंस फाउंडेशन एवं मसूरी वन प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में वनाग्नि रोकने का प्रशिक्षण दिया गया।

सुनील उनियाल

मसूरी। प्रभागीय वन प्रभाग मसूरी के प्रांगण में मसूरी में हंस फाउंडेशन एवं मसूरी वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में वनाग्नि की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव कार्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वनाग्नि मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि की घटनाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना, आग बुझाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी देना तथा वन विभाग, स्थानीय ग्रामीणों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
मॉक ड्रिल के माध्यम से वनाग्नि की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों, बचाव उपायों एवं आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वनाग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले स्थानीय ग्रामीणों, व्यक्तियों एवं अन्य सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा वन संरक्षण एवं वनाग्नि नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी वन संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन की दिव्या ज्योति विजलवाण ने कहा कि जहां पर वालियंटियर फायर फाइटर उनका प्रशिक्षण किया जाता है ताकि उन्हें किसी वनाग्नि में सहयोग करना है ताकि वनों को आग से बचाया जा सके। हंस फाउंडेशन विगत वर्षों से स्वास्थ्य शिक्षा के साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य कर रहा है। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश प्रसाद नौडियाल ने कहा कि मसूरी वन प्रभाग में वनाग्नि को रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें हंस फाउंडेशन सहयोग कर रहा है आने वाले वनाग्नि को देखते हुए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है वहीं वनाग्नि रोकने में अच्छा कार्य करने वाले वालियंटियरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें स्थानीय समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनसहयोग, जागरूकता एवं समयबद्ध कार्रवाई से वनाग्नि की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। अंत में हंस फाउंडेशन एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी वन संरक्षण एवं वनाग्नि नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी देवी प्रसाद बलूनी मसूरी वन प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश प्रसाद नौडियाल, क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज महेंद्र सिंह चौहान, वन क्षेत्राधिकारी रायपुर हरीश गैरोला, वन विभाग के प्रभागीय एवं रेंज स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, हंस फाउंडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर पुरूषोत्तम थपलियाल, हंस फ़ाउंडेशन की दिव्या ज्योति बिजल्वान, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

المزيد من القصص