सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

भाजपा मसूरी मंडल संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया किया गया।

मसूरी: भाजपा  मसूरी मंडल संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी में कार्य करने व पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही आगामी समय में संगठनात्मक चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारभं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मसूरी मंडल में संगठन पर्व के तहत महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें प्राथमिक सदस्यों, सक्रिय सदस्यों की समीक्षा की जायेगी व 11 नवंबर से संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मसूरी प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने कहा कि इसके लिए बूथों का गठन होना है जिसमें प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य चुने जायेगे व उसे पूरी जांच परख के बाद बनाया जाना है, व संगठन को मजबूती मिले उसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। उन्हांेने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर समय जनता की सेवा में रहता है उनके लिए कोई भी चुनाव हो वह हर समय तैयार है।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *