April 19, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद किया।

मसूरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती पर शहीद स्थल झूला घर में कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
इस मौके पर देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है और देश के विकास में उन्होंने जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश-विदेश में भारत का नाम रोशन किया लेकिन आज की युवा पीढ़ी उन्हें भूलते जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के विकास में अनेक ऐसे कार्य किए जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की आजादी में योगदान करने वालों को याद करना चाहिए व नई पीढी को उनके बारे में बताना चाहिए। उन्होंने की महिला आरक्षण की बात की थी व आज जो महिलाओं को आरक्षण मिल रहा है यह उनकी ही देन है। लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस पर लगातार आरोप लगाते है जो कि सही नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसी विभूतियों की जीवनी को पाठ्यक्रमों में शामिल करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके। इस मौके पर महिमानंद, राजेश मल्ल, रमेश राव, रफीक अहमद, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *