Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल, महासचिव भगवान सिंह व नीरज सिंह कोषाध्यक्ष बने।

सुनील उनियाल/  मसूरी_ उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से देवेंद्र उनियाल अध्यक्ष व भगवान सिंह महासचिव चुने गए। कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में उत्तराखंड पत्रकार यूनयन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी वह प्रदेश महासचिव हरीश ध्यानी के निर्देश पर चुनाव अधिकारी शूरवीरभडारी की दखरेख में मसूरी इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें सर्व सहमति से देवेंद्र उनियाल अध्यक्ष, भगवान सिंह चौहान महासचिव, नीरज सिंह कोषाध्यक्ष, विमल नवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितेश उनियाल सह सचिव, धनवीर कुमारी प्रचार सचिव चुने गए। वहीं संयोजक जयप्रकाश उत्तराखंडी को नियुक्त किया गया कार्यकारिणी सदस्यों में सुनील उनियाल, मनीष गांगुली, शुभम गैरोला को चुना गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व चुनाव अधिकारी शूरवीरभडारी  ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं दी व आशा व्यक्त की की नई कार्यकारिणी पत्रकार हितों के लिए निष्पक्षता से कार्य करेगी उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं होंगी उनका प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा वहीं प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी व प्रदेश महासचिव हरीश ध्यानी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन सरकार व प्रशासन के समक्ष पत्रकारों की बुनियादी समस्याओं को मजबूती से रखते आया है उन्होंने भरोसा दिया की भविष्य में भी संगठन मुखर होकर पत्रकारों के अधिकारों के लिए कार्य करता रहेगा। इस मौके पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेंगे उन्होंने कहा की पत्रकारों की जो भी समस्याएं होगी उनका प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।