सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मोतीलाल नेहरू मार्ग की 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुननिर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

सुनील उनियाल /   मसूरी_             मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक पर राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग की 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डीबीएम/ बीसी के माध्यम से 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा।
रोड के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व मसूरी विधायकक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं, और बेहतर सड़क सुविधा से उन्हें यात्रा मे सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मसूरी की बेहतरी के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मसूरी में दस साल बाद भाजपा की बोर्ड नगर पालिका में बनी है इससे विकास कार्यों में तेजी आयेगी व शीघ्र की वेंडिग जोन बनाने का प्रयास किया जायेगा। रोपवे का कार्य तेजी से चल रहा है जो 2027 तक चुनाव से पहले पूरा हो जायेगा। वहीं सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेद्र त्रिपाठी ने कहा कि मोती लाल नेहरू मार्ग लंबे समय से लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा था जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध कर मंत्री गणेश जोशी ने इस मार्ग के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गयी यह कार्य 15 से 20 दिनों में पूरा किया जायेगा व बाकी बचा अन्य कार्य एक माह में पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने जनता से सहयोग मांगा कि यह कार्य दिन में होगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी के विकास में मंत्री गणेश जोशी लगातार कार्य कर रहे है, उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वेंडिग जोन का चयन किया जायेगा। उन्होंने मसूरी में सीजन को देखते हुए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए मंत्री गणेश जोशी ने आग्रह किया ताकि यातायात की सुविधा सुचारू हो सके। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, नंदलाल मेलवाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, पालिका  सभासद मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *