Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेताओं की शीघ्र रिहाई नहीं की गई तो होगा उग्र आंदोलन: कमल भंडारी।

सुनील उनियाल/    मसूरी _

उत्तराखंड क्रांति दल मसूरी द्वारा आज हिंदू नव वर्ष वह चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सिद्ध शक्ति पीठ मां पार्वती मंदिर मसूरी में सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु पूजा अर्चना की गई और सरकार से मांग की गई की उत्तराखंड क्रांति दल के गिरफ्तार किए गए दो युवा नेताओं को तत्काल छोड़ें

कमल भंडारी संरक्षक उत्तराखंड क्रांति दल मसूरी द्वारा कहा गया कि आज हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हमारे द्वारा दुखी मन से सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु पूजा अर्चना की गई हम सरकार से मांग करते हैं की उत्तराखंड क्रांति दल के दो युवा नेताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए अगर सरकार साजिशन पकड़े गए इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से नहीं छोड़ती है तो 8 अप्रैल को उत्तराखंड क्रांति दल पूरी शक्ति के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच करेगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल नगर अध्यक्ष नितेश उनियाल द्वारा कहा गया कि उत्तराखंड भाजपा सरकार सत्ता के नशे में अंधी हो चुकी है सरकार के मंत्री दमनकारी नीतियों पर कार्य कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद द्वारा संसद में उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति को बताया गया है। सरकार को  तुरंत उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेताओं कि रिहाई कर देनी चाहिए वर्ना 8 अप्रैल के बाद सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा।