मजदूर संघ ने वार्षिक चुनाव कराने हेतु श्रम परिवर्तन अधिकारी को भेजने की मांग की।
सुनील उनियाल/

मसूरी। मजदूर संघ कार्यालय में मजदूर संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें संघ के फर्जी पैड का प्रयोग कर असंवैधानिक चुनाव कराने का विरोध किया गया व इस संबंध में उप श्रमायुक्त को पत्र भेज कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं उप श्रमायुक्त से श्रम परिर्वतन अधिकारी की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की गई।
मजदूर संघ की बैठक में मजूदर संघ के नाम का दुरूपयोंग कर फर्जी पैड का प्रयोग करने व असंवैधानिक चुनाव कराने का कड़ा विरोध किया गया व संघ को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि मजदूर संघ का विवाद लंबित है व उस पर कार्रवाई चल रही है। इस पर उप श्रमायुक्त को पत्र भेजा गया व ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं उप श्रमायुक्त को पत्र भेज कर मजदूर संघ के निष्पक्षक वार्षिक चुनाव कराने के लिए श्रम परिवर्तन अधिकारी को मसूरी भेजने की मांग की गई है। इस मौके पर मजूदर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान, महामंत्री संजय टम्टा, पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष अतर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, हरदेव सिंह पंवार, सुरेंद्र भंडारी, दीपक चौहान, आनंद कंडारी, लखी लाल, दाता राम, शंकर मिंयां, व रणवीर सिंह सहित मजदूर मौजूद रहे।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.