देहरादून मसूरी मार्ग पर एक बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री घायल
सुनील उनियाल/ मसूरी _ दिल्ली से मसूरी आ रही सवारियों से भरी एक बस मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाला बैंड के पास पहुंची, उसी दौरान बस की कमानी टूट गई, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि बस की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में केवल एक यात्री, अर्चित शुक्ला पुत्र श्री गिरीश चंद शुक्ला, निवासी दिल्ली को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें निजी वाहनों द्वारा मसूरी भेज दिया गया।
बस चालक की पहचान जसवंत पुत्र शमशाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी विजय पार्क, गली नंबर 15A, मौजपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बस के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वर्तमान में सड़क पर दोनों ओर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
प्रशासन द्वारा घटना की जांच जारी है और यात्रियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।