Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

सभासद गीता कुमाई ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की।

सुनील उनियाल/     मसूरी  _नगर पालिका सभासद वार्ड नंबर आठ गीता कुमाई ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर आगामी पर्यटन सीजन में वार्ड में स्वच्छता बनाये रखने का कार्य करने की मांग की है।
वार्ड सभासद गीता कुमाई ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह को दिए ज्ञापन में मांग की है कि कैमल बैक रोड पर तार गली से लेकर अंबेडकर चौक तक रोड किनारे पडी अनावश्यक सामग्री, निर्माण का मलवा, निर्माण सामग्री व खराब खडें वाहनों को जेसीबी से हटवाकर साफ किया जाय। ताकि पर्यटक को कैमल बैक रोड पर घूमने में परेशानी न हो और उन्हें अच्छा लग सके, वहीं मालरोड पर वार्ड नबंर आठ के क्षेत्र में जितने भी नाले हैंउनकी सफाई की जाय, तथा वार्ड के अंतर्गत नगर पालिका सुपरवाइजर के आधीन किसी संस्था के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को बढाया जाय ताकि समयावधि के अंदर स्वच्छता का कार्य आसानी से हो सके। उन्हांेने कहा कि पर्यटन नगरी को स्वच्छ रखना सभी का कर्तव्य है, अगर मसूरी साफ सुथरी होगी तो पर्यटक यहंा से अच्छा संदेश लेकर  जाएगा।