Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

व्यापार संघ ने कश्मीर से आए व्यापारियों के सत्यापन को लेकर कोतवाल को ज्ञापन दिया।

सुनील उनियाल/  मसूरी /हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने घोर निंदा की व आगे कभी ऐसा कोई प्रकरण कहीं न हो ऐसी उम्मीद की हैं। वहीं कोतवाली में ज्ञापन देकर मांग की कि मसूरी में बाहर से आये सभी क्षेत्रों विशेष कर कश्मीर से आये लोगों का सत्यापन होना चाहिए।
मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने कोतवाल को पहलगाम की घटना पर ज्ञापन दिया व मांग की कि मसूरी में आकर व्यवसाय या मजदूरी कर रहे सभी का सत्यापन किया जाय विशेषकर कश्मीर से आये लोगों का सत्यापन किया जाय। ज्ञापन में कहा गया कि मालरोड पर बिना नगर पालिका की अनुमति के कई कश्मीरी पटरी लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं, जिनको पूरी तरह से हटाया जाना अति आवश्यक है, मसूरी के नागरिकों को इन पर संदेह है। मांग की गई कि मसूरी में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सत्यापन की कार्रवाई सभी चौकी क्षेत्रों में शुरू की जाय। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद, राजेश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।